बरेली: किन्नर को गोली मारी, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूटी से जा रहे किन्नर और उसके साथी को दबंगों ने सिविल लाइंस में घेर लिया और उन्हें रुकने के लिए कहा। युवकों न रुकने पर गोली चला दी जिससे एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार …

बरेली, अमृत विचार। स्कूटी से जा रहे किन्नर और उसके साथी को दबंगों ने सिविल लाइंस में घेर लिया और उन्हें रुकने के लिए कहा। युवकों न रुकने पर गोली चला दी जिससे एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

किला की रहने वाली सलमा किन्नर ने बताया कि वह 3 नवंबर की रात 11 बजे के लगभग अपने साथी सान के साथ स्कूटी से सेटेलाइट से जंक्शन की तरफ जा रही थीं। जब वह लोग प्रभा सिनेमा के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार तीन लड़कों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगा दी और जबरन फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक लड़के ने उनपर गोली चला दी। जो सलमा के गले में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उन्हें सुबह सिकलापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रांझत सक्सेना निवासी पंजाबपुरा, पार्थ सक्सेना निवासी संजय नगर, सनी निवासी सुभाषनगर बताया। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा भी मिला है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

3 नबंवर की रात प्रभा सिनेमा के पास सलमा किन्नर पर जानलेवा हमला हुआ था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
–हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर कोतवाली

संबंधित समाचार