हल्द्वानी: सालों से कुर्सी पर जमे जिला युवा कल्याण अधिकारी
नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार। युवा कल्याण विभाग के जिम्मे युवाओं का कल्याण करना है लेकिन इस विभाग को लेकर सरकार कितनी सजग है, इसका पता इस बात से चलता है कि विभाग में कई जिलों में जिला युवा कल्याण अधिकारी सालों से जमे हुए हैं। इनका कहीं ओर तबादला भी नहीं हुआ है। सरकारी …
नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार। युवा कल्याण विभाग के जिम्मे युवाओं का कल्याण करना है लेकिन इस विभाग को लेकर सरकार कितनी सजग है, इसका पता इस बात से चलता है कि विभाग में कई जिलों में जिला युवा कल्याण अधिकारी सालों से जमे हुए हैं। इनका कहीं ओर तबादला भी नहीं हुआ है।
सरकारी पदों पर किसी अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती अधिकतम तीन साल के लिए की जाती है। इसके बाद अधिकारी या कर्मचारी का कहीं तबादला किया जाना अनिवार्य है। माना जाता है कि इससे विभागीय कामों में गति बनी रहती है। सालों से एक ही पद पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से विभागों में काम की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ता है।
13 में से 6 कुर्सी से जम गए
उत्तराखंड के 13 जिलों में तैनात जिला युवा कल्याण अधिकारी के पदों में से छह अधिकारी ऐसे हैं जो इस पद पर सालों से जमे हुए हैं। नैनीताल जिले में कार्यरत जिला युवा कल्याण अधिकारी को तो इस पद पर दस साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इन दस सालों में एक भी बार उनका स्थानांतरन कहीं ओर नहीं किया गया है।
तीन सालों से ज्यादा समय कार्यरत जिला युवा कल्याण अधिकारी
जनपद अधिकारी का नाम तैनाती की तिथि
नैनीताल दीप्ति जोशी 14.7.11
चंपावत प्रतीक चंद्र जोशी 23.2.18
पिथौरागढ़ प्रशांत कुमार 27.2.18
बागेश्वर अर्जुन सिंह रावत 31.5.18
ऊधमसिंह नगर मोहन सिंह नाग्न्याल 18.6.16
उत्तरकाशी विजय प्रताप भंडारी 18.7.11
(युवा कल्याण विभाग के सहायक निदेशक एसके जयराज से मिली जानकारी के अनुसार)
