हल्द्वानी: पुलिस ने पकड़े 6 जुआरी, फड़ से मिले 75 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली की शाम मंदिर के पास लगी फड़ पर पुलिस की दबिश पड़ गई। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से 75 हजार 90 रुपए बरामद किए। मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुखानी थानाध्यक्ष कविंद्र शर्मा ने बताया कि गश्त के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली की शाम मंदिर के पास लगी फड़ पर पुलिस की दबिश पड़ गई। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से 75 हजार 90 रुपए बरामद किए। मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुखानी थानाध्यक्ष कविंद्र शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से खबर मिली थी कि हैड़ाखान मंदिर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर से मिली खबर पर फौरन ही हैड़ाखान मंदिर के पीछे छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते जुआरी मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस पहले से ही घेराबंदी कर चुकी थी। सारे के सारे जुआरी मौके से ही धर दबोची गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में 6 जुआरी, 75090 रूपए, ताश की गड्डी व पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम रामानन्द भट्ट, ठोकदार, बलवीर, जीवन सिंह, पूरन चन्द्र निवासी पनियाली व ललित हैड़िया निवासी बजूनिया हल्दू बताए।

संबंधित समाचार