सर्द हुईं रातें , मुक्तेश्वर में 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। जैसे-जैसे रातें लंबी और दिन छोटे होने लगे हैं, तापमान में भी गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 27.3 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। जैसे-जैसे रातें लंबी और दिन छोटे होने लगे हैं, तापमान में भी गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 27.3 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने में लगे हैं।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, नौ नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

संबंधित समाचार