हल्द्वानी: खौलते पानी में गिरा मासूम, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नहाने के लिए रखी खौलते पानी की बाल्टी में एक मासूम गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूलरूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी देवेंद्र भट्ट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नहाने के लिए रखी खौलते पानी की बाल्टी में एक मासूम गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मूलरूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी देवेंद्र भट्ट यहां मेडिकल कॉलेज कैंपस में अपनी पत्नी भावना व तीन बच्चों के साथ रहते हैं और प्रिंसिपल आवास में बतौर वार्ड बॉय काम करते हैं। शनिवार सुबह भावना अपने तीन साल के बेटे को नहलाने के लिए बाथरूम लेकर गई थी।

बाथरूम में नहाने के लिए पानी की बाल्टी रखी थी, जिसमें पानी खौलता हुआ था। बताते हैं कि भावना ने बच्चे के कपड़े उतारे और उसे दीवार पर टांगने लगी। इसी बीच मासूम खौलते पानी की बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया। भावना ने तुरंत बच्चे को निकाला। उसे फौरन ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

संबंधित समाचार