हल्द्वानी: समान काम समान वेतन की मांग पर अड़े उपनलकर्मी, सरकार को दी चेतावनी… देखें वीडियो
हल्द्वानी, अमृत विचार। समान काम समान वेतन की मांग को लेकर 67 दिन से बुद्ध पार्क पर धरने पर बैठे उपनल कर्मचारियों ने रविवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मजदूर एकता जिंदाबाद, हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी ने भीख मांगते, मांग हमारी पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो.. के नारे लगाए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। समान काम समान वेतन की मांग को लेकर 67 दिन से बुद्ध पार्क पर धरने पर बैठे उपनल कर्मचारियों ने रविवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मजदूर एकता जिंदाबाद, हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी ने भीख मांगते, मांग हमारी पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो.. के नारे लगाए । उपनल कर्मचारियों ने अब आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
देखें वीडियो
एसटीएच उपनल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीएस बोरा ने बताया कि कर्मचारियों ने दिवाली भी घर से दूर चित्रशिला घाट पर मनाई, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। अगर सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर मोहन रावत, नेत्रपाल, वैजयंती, ममता, सुनीता, प्रेमा आदि रहे।
