सिंगर विशाल मिश्रा का नया गाना ‘छठी मैया बुलाये’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा का गाना ‘छठी मैया बुलाये’ रिलीज हो गया है। फिल्म कबीर सिंह का सुपर हिट गाना देने वाले संगीतकार विशाल मिश्रा ने भाव विभोर कर देना वाला छठ गीत ‘छठी मैया बुलाये’ गाया है। View this post on Instagram A post shared by Vishal Mishra (@vishalmishraofficial) छठ पूजा के इस …

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा का गाना ‘छठी मैया बुलाये’ रिलीज हो गया है। फिल्म कबीर सिंह का सुपर हिट गाना देने वाले संगीतकार विशाल मिश्रा ने भाव विभोर कर देना वाला छठ गीत ‘छठी मैया बुलाये’ गाया है।

छठ पूजा के इस गाने में पहली बार ओमकार, गौरव वासवानी, पारस नाथ जैसे म्यूजिशियन एक साथ आए हैं। विशाल मिश्रा ने कहा कि महापर्व छठ पूजा के इस पावन अवसर पर बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ मेरी तरफ से छठी मैया और आप सभी को छठ पूजा का गीत ‘छठी मैया बुलाये’ एक छोटी-सी भेंट है। आप हमें बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए। यह गाना तहे दिल से आप सब को अर्पण है। यह गाना सभी श्रद्धालुओं को पसंद आएगा। इसका अपना अलग ही अंदाज और कलेवर है।

गौरतलब है कि ‘छठी मैया बुलाये’ के लिरिक्स को कौशल किशोर ने बनाया है। विशाल मिश्रा ने ही इस गाने का संगीत तैयार किया है।

संबंधित समाचार