पीएम मोदी व सीएम योगी को धमकी देने वाले की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पर बम से हमला करने की धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। 112 कंट्रोल रूम के ट्वीटर हैंडल पर भेजे गये धमकी वाले संदेश में आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। वहीं ट्वीटर एकाउंट दीपक शर्मा के नाम से संचालित है। …

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पर बम से हमला करने की धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। 112 कंट्रोल रूम के ट्वीटर हैंडल पर भेजे गये धमकी वाले संदेश में आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। वहीं ट्वीटर एकाउंट दीपक शर्मा के नाम से संचालित है। ऐसे में क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गयी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि दीपावली के दिन 112 कंट्रोल रूम के ट्विटर हैंडल पर दीपक शर्मा नाम के अकाउंट से मैसेज आया था। जिसमें पीएम और सीएम पर बम से हमला किए जाने की बात लिखी है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। बताया जा रहा है आरोपी का नाम और पता मिल गया है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

संबंधित समाचार