अमरोहा : कोहरे की दस्तक से वाहन चालकों को परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कोहरे ने भी अपनी दस्तक दे दी। सोमवार को जब सो कर उठे, तो मौसम साफ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद देखा तो फिजा में कोहरे की सफेद चादर बिछी हुई है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। इससे मौसम में …

अमरोहा, अमृत विचार। कोहरे ने भी अपनी दस्तक दे दी। सोमवार को जब सो कर उठे, तो मौसम साफ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद देखा तो फिजा में कोहरे की सफेद चादर बिछी हुई है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। इससे मौसम में ठंडक भी बढ़ी है।

दीपावली भी बीत गई। अब मौसम में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। अब धीरे-धीरे मौसम में ठंडक बढ़ने लगेगी है। सोमवार को आसमान में कोहरा भी छाया रहा। हाईवे से लेकर रिंग रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी रही। स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूर्य निकलने के साथ-साथ कोहरा भी आता रहा।

अब मौसम गेहूं बुआई के लिए भी उपयुक्त है। तापमान में गिरावट आ रही है और वैसे भी नवंबर माह से गेहूं की बुआई शुरु हो जाती है। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अब मौसम में ठंडक बढ़ने लगेगी है और तापमान भी 12 डिग्री से. तक पहुंच जाएगा। सोमवार को हल्का कोहरा छाया रहा। गेहूं की बुआई के लिए भी मौसम ठीक है।

संबंधित समाचार