अयोध्या: बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जन अधिकार पार्टी ने कृषि कानूनों,  प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने और सरकार ने पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने और क्रीमीलेयर व्यवस्था लागू करने के विरुद्ध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पार्टी अध्यक्ष विकास मौर्या ने बताया …

अयोध्या। जन अधिकार पार्टी ने कृषि कानूनों,  प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने और सरकार ने पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने और क्रीमीलेयर व्यवस्था लागू करने के विरुद्ध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

पार्टी अध्यक्ष विकास मौर्या ने बताया कि प्रदेश में चारों तरफ पिछड़ो, दलितों, अल्पसंख्यकों के ऊपर हर रोज हत्या, लूट, बलात्कार, और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, जिनमें से तमाम घटनाओं को भागीदारी संकल्प मोर्चा ने सरकार के समक्ष रखा हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार का प्रशासन पर नियन्त्रण बिल्कुल खत्म हो गया है।

चारों तरफ त्राहि-त्राहि है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। संविधान और विधि द्वारा प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो रही है। मेडिकल प्रवेश में आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति खत्म कर दी गयी है। किसानों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार कुछ भी सुनने, समझने, मानने और अवांछित तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। धरने के 73वें दिन सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार