हल्द्वानी: शंखनाद रैली को अनुमति नहीं मिलने से तिलमिलाए कांग्रेसी, फूंका राज्य सरकार का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 10 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प रैली को अनुमति नहीं मिलने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में राज्य सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प रैली से डर गई है, इसी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 10 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प रैली को अनुमति नहीं मिलने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में राज्य सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प रैली से डर गई है, इसी के चलते कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पार्किंग को अनुमति दे दी गई।

अब कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प रैली 11 नवंबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होगी। कांग्रेस की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को शामिल होना था। यही नहीं इस कार्यक्रम में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनकी बेटे संजीव आर्य के स्वागत की भी तैयारियां थी।

बताते चलें कि 10 नवंबर को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होना है जिसके चलते रामलीला मैदान को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का पार्किंग स्थल बना दिया गया है। मामले में कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम का आयोजन पहली प्राथमिकता है और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को शामिल होना है, लिहाजा आने वाली भीड़ को देखते हुए रामलीला मैदान में पार्किंग बनाई गई है।

संबंधित समाचार