रामनगर: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच के साथ ही वाहन की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम टांडा निवासी इमरान (28) पुत्र मोहम्मद जसीम शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर घर से रामनगर …

रामनगर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच के साथ ही वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम टांडा निवासी इमरान (28) पुत्र मोहम्मद जसीम शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर घर से रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम चिलकिया के समीप अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।

वहां से भी घायल को रेफर कर दिया गया। रविवार शाम हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस ने बताया कि मृतक शादीशुदा था और वह फर्नीचर का काम करता था। परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि आरोपी कार चालक का पता लगाया जा रहा है।

भटके बालक को परिजनों से मिलाया
रविवार शाम पुलिसकर्मियों को रोता हुआ एक बालक मिला। उसने अपना नाम आदित्य (8) पुत्र सुमित निवासी यकुमदा जिला बिजनौर बताया। इसके बाद बालक के मिलने की सूचना और हुलिया प्रसारित करा दिया गया। इधर, लापता बालक के पिता उसे तलाशते हुए रामनगर पहुंच गए। कोतवाली में बालक को पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार