हल्द्वानी: 32 लाख से बनेगी ऊंचापुल से चौफुला चौराहे की सड़क
हल्द्वानी, अमृत विचार। कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत ऊंचापुल चौराहे से चौफुला चौराहे को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते क्षेत्रवासियों को परेशानियों से सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वार्षिक अनुरक्षण वर्ष 2021-22 के अंतर्गत एसडीबीसी के माध्यम से 32 लाख रुपए की लागत से यह कार्य होना है। शहरी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत ऊंचापुल चौराहे से चौफुला चौराहे को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते क्षेत्रवासियों को परेशानियों से सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वार्षिक अनुरक्षण वर्ष 2021-22 के अंतर्गत एसडीबीसी के माध्यम से 32 लाख रुपए की लागत से यह कार्य होना है।
शहरी विकास एवं खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विकास भगत, पार्षद प्रकाश पटवाल, बूथ अध्यक्ष तनुज नैनवाल, मनोज जोशी, योगेश तिवारी, राजेश मोहन शर्मा, कौस्तुभ जोशी, बसन्त पुनेठा, प्रमोद भट्ट, हेम दुर्गापाल, जानकी पोखरिया, किशन अधिकारी, भुवन पंत, प्रेम बल्लभ कांडपाल एवं समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
