हल्द्वानी: छठे दिन बाद पहुंचा डेढ़ लाख लोगों तक पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पिछले दिनों गैस पाइप लाइन की वजह से पनचक्की चौराहे स्थित जल संस्थान की पेयजल लाइन फट गई। इससे क्षेत्र समेत शहर के डेढ़ लाख लोगों में पेयजल संकट गहरा गया। पांच दिन लगातार काम करने के छठे दिन विभाग ने पाइप लाइन बिछााई, जिसके बाद लोगों तक पानी पहुंच पाया। धनतेरस के …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पिछले दिनों गैस पाइप लाइन की वजह से पनचक्की चौराहे स्थित जल संस्थान की पेयजल लाइन फट गई। इससे क्षेत्र समेत शहर के डेढ़ लाख लोगों में पेयजल संकट गहरा गया। पांच दिन लगातार काम करने के छठे दिन विभाग ने पाइप लाइन बिछााई, जिसके बाद लोगों तक पानी पहुंच पाया।

धनतेरस के दिन पाइप लाइन में ब्लास्ट होने से पानी की सप्लाई ठप हो गई थी। जिसके बाद पांच दिन तक लोगों को टैंकरों से पेयजल व्यवस्था करनी पड़ी। रविवार रात तक चले काम के बाद सोमवार से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठीक हो गई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इधर, हल्द्वानी तल्ली में पानी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब फ्रेंड्स कॉलोनी का ट्यूबल भी जवाब दे गया है। पार्षद मनोज जोशी ने बताया कुछ समय पहले ही ट्यूबवेल सही हुआ था। सोमवार को उसमें फिर से खराबी आ गई। जिससे फ्रेंड्स कॉलोनी फेस 1, 2, 3 और 4, वसुंधरा कॉलोनी, मयूर विहार, सतवाल कॉलोनी में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। पार्षद जोशी ने बताया कि जल संस्थान के सहायक अभियंता बंशीधर भट्ट से फोन पर वार्ता की गयी। जिस पर उन्होंने एक सप्ताह में पानी की सप्लाई सुचारू करने का भरोसा दिया है। तब तक वार्ड में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

संबंधित समाचार