प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ का पहला पोस्टर रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की आने वाली फिल्म ‘ससुरा बड़ा सताबेला’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। भोजपुरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पांडेय की नई भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा सताबेला’ में प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की मुख्य भूमिका है।   इस फिल्म …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की आने वाली फिल्म ‘ससुरा बड़ा सताबेला’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। भोजपुरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पांडेय की नई भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा सताबेला’ में प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की मुख्य भूमिका है।

 

इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। राजकुमार आर पांडेय ने फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए अपने फेसबुक पर लिखा, यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो सम्पूर्ण साफ सुथरी पारिवारिक है, जिसका कॉन्सेप्ट काफी अच्छा है, जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते हैं।

गौरतलब है कि साईदीप फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा हैं, जबकि संगीतकार राजकुमार आर पांडेय खुद ही है। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल राघवानी, प्रकाश जैस, मनोज टाइगर, संजय पांडेय और अन्य की अहम भूमिका है।

संबंधित समाचार