दिल्ली में डेंगू से अब तक 9 मौतें, सोमवार को भी हुई तीन मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू की चपेट में आने से तीन और मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में अब डेंगू से मौत का आंकड़ा नौ पहुंचा चुका है। वहीं, अब तक डेंगू के करीब मरीज 2700 के पार चले गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में तीन साल बाद डेंगू से मौतों …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू की चपेट में आने से तीन और मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में अब डेंगू से मौत का आंकड़ा नौ पहुंचा चुका है। वहीं, अब तक डेंगू के करीब मरीज 2700 के पार चले गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में तीन साल बाद डेंगू से मौतों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ है। डेंगू से सबसे ज्यादा मौतें 2017 में हुई थी।

दरअसल, सोमवार को डेंगू मरीजों के आंकड़े जारी किए गए। जिसमें पता चला कि डेंगू से अब तक नौ मौतें हो चुकी है। दिल्ली में 2017 के बाद से किसी साल में डेंगू से यह सर्वाधिक मौत है। उस साल आधिकारिक रूप से डेंगू के 10 मरीजों की मौत हुई थी। नगर निकाय द्वारा सोमवार को इस मच्छर जनित बीमारी पर जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 1170 से अधिक नये मामले सामने आये हैं। इस साल जो डेंगू के 2700 से ज्यादा मामले सामने आये हैं, उनमें 1171 तो इस महीने के छह तारीख तक के हैं।

अक्टूबर में डेंगू के 1196 मामले आये थे। इस साल 30 अक्टूबर तक डेंगू के कुल मामले 1537 थे और मौत का आधिकारिक आंकड़ा छह था। रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में नौ नवंबर तक डेंगू से नौ लोगों की जान गयी तथा 2708 लोग इससे पीड़ित हुये। यह 2018 के बाद इसी अवधि में डेंगू का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस साल सितंबर में 217 मामले आये, जो पिछले तीन साल में उस महीने में डेंगू का यह सर्वाधिक आंकड़ा था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज