सीतापुर: एक दारोगा समेत 21 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। दारोगा श्रवण कुमार यादव को प्रभारी चौकी कस्बा थाना सिधौली से पुलिस लाइन को भेजा गया है। इसी तरह मुख्य आरक्षी राजेश कुमार राय को पुलिस लाइन से थाना सिधौली को भेजा गया। मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को थाना सिधौली …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। दारोगा श्रवण कुमार यादव को प्रभारी चौकी कस्बा थाना सिधौली से पुलिस लाइन को भेजा गया है। इसी तरह मुख्य आरक्षी राजेश कुमार राय को पुलिस लाइन से थाना सिधौली को भेजा गया। मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को थाना सिधौली से पुलिस लाइन को मुख्य आरक्षी पंकज पटेल को थाना सदरपुर से कोतवाली देहात भेजा गया है।

मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार निर्मल को पुलिस लाइन से माननीय न्यायालय सुरक्षा, मुख्य आरक्षी रवि सिंह को पुलिस लाइन से थाना लहरपुर, मुख्य आरक्षी रवि कुमार पाठक को पुलिस लाइन से थाना रेउसा, मुख्य आरक्षी सर्वेश कुमार को माननीय न्यायालय सुरक्षा से थाना सदरपुर भेजा गया। आरक्षी शिवम कुशवाहा को पुलिस लाइन से थाना खैराबाद, आरक्षी टीकम सिंह को थाना सिधौली से पुलिस लाइन, आरक्षी प्रिंस तोमर थाना सिधौली से पुलिस लाइन, आरक्षी सतेंद्र सिंह थाना सिधौली से पुलिस लाइन, आरक्षी रमेश को थाना सिधौली से पुलिस लाइन, आरक्षी रोबिन बालियान पुलिस लाइन से थाना सिधौली भेजा गया।

आरक्षी अभिषेक तोमर को पुलिस लाइन से थाना सिधौली, आरक्षी विनित कुमार को पुलिस लाइन से थाना सिधौली, आरक्षी गौतम मझालिया को पुलिस लाइन से थाना सिधौली, आरक्षी अंकित बालियान को पुलिस लाइन से थाना मानपुर, आरक्षी हरेंद्र कुमार गुर्जर थाना इमलिया सुल्तानपुर से थाना सकरन, आरक्षी सचिन कुमार को थाना मानपुर से थाना इमलिया सुल्तानपुर, महिला आरक्षी छवि शर्मा पुलिस लाइन से थाना कार्यालय कोतवाली देहात भेजा गया है।

संबंधित समाचार