हल्द्वानी: आधी रात चोरों का उत्पात, मंदिर के तोड़े ताले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक मंदिर और एक दुकान के साथ कई टेंपो के गुल्लक के ताले तोड़ डाले। चोरियों की भनक सुबह तब लगी जब लोग भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। पॉलीशीट में शिव मंदिर है। बीती रात करीब 12 बजे चोरों ने शिव …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक मंदिर और एक दुकान के साथ कई टेंपो के गुल्लक के ताले तोड़ डाले। चोरियों की भनक सुबह तब लगी जब लोग भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचे।

पॉलीशीट में शिव मंदिर है। बीती रात करीब 12 बजे चोरों ने शिव मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए, जिसके बाद चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़ा और सारा कैश निकाल लिया। दानपात्र के साथ चोरों ने मंदिर में रखी धातु की मूर्तियां और घंटियां भी उतार ली। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित बल्यूटिया की दुकान से वायरिंग का सामान पार कर दिया।

चोरों का उत्पात यहीं नहीं थमा। दो वारदातों के बाद चोरों ने जमरानी में एक टेंपो के गुल्लक का ताला तोड़ा और फिर पॉलीशीट में इसी तरह की तीन और वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब लोग मंदिर दर्शन को पहुंचे तो वहां का नजारा देख होश उड़ गए। जिसके बाद सीसीटीवी चेक किया गया तो पता लगा कि चोर रात करीब 12 बजे मंदिर में दाखिल हुए।

भाजपा कार्यकर्ता विक्रम अधिकारी के नेतृत्व में पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय दुम्का, भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रदीप बल्युटिया व भुवन भट्ट तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। विक्रम ने बताया पाठक जनरल स्टोर के सामने खाली पड़े प्लाट में नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है।

भगवान को पोटली में भर कर छोड़ गया चोर
हल्द्वानी। रात चोरों ने दानपात्र में मिले कैश को समेटने के बाद मंदिर में रखी धातु की मूर्तियों और घंटियों को भी उतार लिया और सभी को एक पोटली में भर लिया। बताया जाता है कि इसी बीच पास ही रहने वाली किसी व्यक्ति की आंख खुल गई। जिसके बाद चोर मूर्ति और घंटियों की पोटली मंदिर में ही छोड़ कर फरार हो गए।

संबंधित समाचार