मुरादाबाद : रामगंगा किनारे मिला संभल के बस चालक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नेपाल से बस लेकर चंडीगढ़ जा रहे चालक का शव कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान संभल जनपद के कुल फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुडिया खेड़ा निवासी 53 वर्षीय सूरज पाल सिंह के रूप में हुई। मृतक के भाई छत्रपाल सिंह ने बताया कि सूरज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नेपाल से बस लेकर चंडीगढ़ जा रहे चालक का शव कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान संभल जनपद के कुल फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुडिया खेड़ा निवासी 53 वर्षीय सूरज पाल सिंह के रूप में हुई। मृतक के भाई छत्रपाल सिंह ने बताया कि सूरज पाल सिंह बस के ड्राइवर थे। वह चंडीगढ़ से एक अन्य ड्राइवर के साथ बस लेकर नेपाल गए थे।

मंगलवार को उनका शव कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सूरज पाल सिंह के रूप में की। कटघर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सूरज पाल सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी कांति देवी बेटा भवनेश और बेटी पूजा का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

छत्रपाल ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। छत्रपाल ने बताया कि उनकी अभी बस के मालिक से बात नहीं हो सकी है। सूरज पाल सिंह का अंतिम संस्कार करने के बाद वह पुलिस को तहरीर देंगे।

संबंधित समाचार