सभी ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायतों को टीकाकरण से शत प्रतिशत करें आच्छादित: डीपीआरओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। सभी ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायतों को नवम्बर माह के अंत तक कोविड टीकाकरण से शत प्रतिशत आच्छादित का कार्य करें उक्त बातें जिला पंचायत राज अधिकारी अमेठी श्रीकांत यादव ने बुधवार को टीकाकरण के संवेदीकरण के लिए ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधानों की बैठक में व्यक्त किये। स्थानीय ब्लॉक सभागार में प्रधानों को …

अमेठी। सभी ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायतों को नवम्बर माह के अंत तक कोविड टीकाकरण से शत प्रतिशत आच्छादित का कार्य करें उक्त बातें जिला पंचायत राज अधिकारी अमेठी श्रीकांत यादव ने बुधवार को टीकाकरण के संवेदीकरण के लिए ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधानों की बैठक में व्यक्त किये।

स्थानीय ब्लॉक सभागार में प्रधानों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी प्रधान अपनी ग्राम पंचायत को कोविड के प्रथम टीके से इस माह के अंत तक संतृप्त कर दें। इसके लिए प्रचार प्रसार करें तथा जिन लोगों में टीके को लेकर गलत फहमिंया है उनको दूर करें।

डीपीआरओ ने कहां की ब्लॉक बाजार शुकुल पूरे जनपद में कोविड टीकाकरण के मामले में सबसे निचले पायदान पर है और इसको हर हाल में इस माह के शेष दिनों में बढ़ाना है। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन गांव कोविड टीकाकरण का कवरेज 95 प्रतिशत से कम रहता है वहां के ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह ने कहा, जिन ग्राम पंचायतों का कवरेज कमजोर है वो इसी सप्ताह में अपने लक्ष्य को पूरा करें। ब्लॉक बाजार शुकुल में अब तक हुए कोविड टीकाकरण की स्थिति का विश्लेषण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजार शुकुल के अधीक्षक डॉ. सुशील चंद्र शुक्ल ने बताया कि अभी तक 64 प्रतिशत लोगों को कोविड का प्रथम टीका लगाया जा चुका है शेष 36 प्रतिशत लोगों को अभी प्रथम खुराक से कवर किया जाना है। इसमें प्रधानों को सहयोग करना है।

इस अवसर पर बीसीपीएम उदय राज यादव ने ब्लॉक में क्रियाशील सभी निगरानी समितियों का भी कोविड टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पीकेतिवारी, मनोज कुमार त्रिपाठी, ग्राम प्रधान हिमांशु प्रताप सिंह, जय सिंह, सरजू प्रसाद तथा कई ग्राम पंचयत के प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार