घाटों पर गूंजे छठी मइया के गीत, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, हुई आतिशबाजी
अयोध्या। नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ पूजा के तीसरे दिन बुधवार की शाम घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गुप्तार घाट व अयोध्या में सरयू नदी के तट पर व्रती महिलाएं व श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। सूर्यास्त के समय व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं ने छठी …
अयोध्या। नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ पूजा के तीसरे दिन बुधवार की शाम घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गुप्तार घाट व अयोध्या में सरयू नदी के तट पर व्रती महिलाएं व श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। सूर्यास्त के समय व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं ने छठी मइया के गीत गाए। श्रद्धालुओं ने बांस की टोकरी में मिठाई, फल व गन्ना आदि रखकर भगवान भास्कर को प्रसाद चढ़ाया।
इस दौरान घाटों पर जमकर आतिशबाजी भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के खास प्रबंध थे। एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई थी। देर शाम अयोध्या के घाट रोशनी से जगमगा रहे थे। वहीं कमिश्नर एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडेय ने जनपदवासियों को छठ महापर्व की बधाई दी। व्रती महिलाओं ने अस्तांचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संतति व परिवार के सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरूआत नहाय खाय, खरना से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक होती है। बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन हो जाएगा। गौरतलब है कि छठ महापर्व को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर व्यापक व्यवस्थाएं की थी। वहीं गोसाईगंज में भी पर्व की धूम रही। पोखरा, महादेवा घाट, सत्संग घाट पर ब्रती महिलाए पहुंची और अस्तांचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
