हल्द्वानी: 34 मिनट में 24 बार लिया प्रधानमंत्री मोदी का नाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 34 मिनट तक संबोधन किया। उन्होंने 2:27 बजे भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया और 3:01 बजे जय उत्तराखंड के साथ संबोधन समाप्त किया। आधे घंटे से ज्यादा के अपने संबोधन में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 34 मिनट तक संबोधन किया। उन्होंने 2:27 बजे भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया और 3:01 बजे जय उत्तराखंड के साथ संबोधन समाप्त किया।
आधे घंटे से ज्यादा के अपने संबोधन में 24 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया जबकि पांच बार पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का पांच बार नाम लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राजनीति से ऊपर उठकर काम करती है इसलिए विकास पुरुष एनडी तिवारी के नाम पर पंतनगर स्थित सिडकुल का नाम रखा।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को देश और पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी को उत्तराखंड के विकास पुरुष की संज्ञा दी।
