बाराबंकी: सपा की अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अकबाल कादरी ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि झूठ नफरत हिन्दू बनाम मुस्लिम के तिकड़म का माहौल बना कर पांच साल सत्ता में रहने वाली भाजपा वर्तमान माहौल देख डर गई है। हमें सावधान रहने की जरूरत है ये लोग प्रदेश में लाभ …
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अकबाल कादरी ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि झूठ नफरत हिन्दू बनाम मुस्लिम के तिकड़म का माहौल बना कर पांच साल सत्ता में रहने वाली भाजपा वर्तमान माहौल देख डर गई है। हमें सावधान रहने की जरूरत है ये लोग प्रदेश में लाभ के लिए कुछ भी करा सकते है। भारी बहुमत से सपा लौटने जा रही है। कार्यकर्ता सरकारी जुल्म से डटकर मुकाबला करें।

थाना जहांगीराबाद के फैजुल्लागंज में हाजी मुक्तदिर अंसारी द्वारा आयोजित प्रोग्राम का संचालन हाजी इरफान अंसारी ने किया जिसमें बड़े पैमाने पर जिले भर के कार्यकर्ता पदाधिकारी जुटे। बतौर मुख्य अतिथि कादरी ने लोगों से कहा कि वोट की ताकत से जुल्म को जवाब दो वोट बढ़वाओ खामोश रहकर संगठित बनो।
मोहब्बतों का शहर है बाराबंकी
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि बाराबंकी मोहब्बत का शहर है। यहां की सरजमी पर विश्व विख्यात देवा शरीफ और महादेवा है। इनके आंगन से भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम निकलता है। अब नफरत के बीज बोने वाले की खेती बंजर हो चुकी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि समय बहुत कम है। 18 साल पूरे कर चुके बच्चों को वोट जरूर बढ़वाओ कहा कि नफरत की बुनियाद पर वो कब तक कामयाब होंगे। 2022 में कोई ताकत सपा को नही रोक पाएगी।
भाजपा का जादू-टोना नहीं चलेगा
सदर विधायक शुरेस यादव ने कहा कि भाजपा जादूगर है झूठ फरेब अफवाह नफरत का जादू टोना करके जनता को गुमराफ करती है। इस बार के चुनाव में उसका छू मंतर नहीं चलेगा क्योंकि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है इसके साथ ही कहा कि जनता ने भाजपा की दोनों टांगे पकड़ कर बांध दी है।
70 सीट पर सिमटेगी भाजपा
राष्ट्रीय महासचिव आमीन खान ने कहा कि 70 सीट भी नहीं जीत पाएंगे। सपा जिन्दादिलों की पार्टी है। भाजपा के विरोध में प्रदेश की जनता दांत पीस रही है। बंकी चेयरमैन इमरान खान बेलहरा चेयरमैन अयाज खान ने कहा कि सबसे बड़ी लड़ाई वोट को लेकर कार्यकर्ता लिस्ट पर नजर रखे शातिर लोग सपा के वोट कटवाने का प्लान बना रहे है।
सपा नेत्री नाहिद बेगम ने कहा कि सपा कार्यकर्ता बहुत नेहनती है। सपा अध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि मुसलमान जज्बाती बनकर वोट न दें हमें पहले सोचना समझना होगा हैदराबादी विचारो से सावधान रहें।
