सीतापुर: दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस ने लगाया एनएसए, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। करीब नौ माह पूर्व एक विच्छिप्त महिला को मदद के नाम पर घर ले जाने के बाद उसके संग हुई दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज पर एनएसए लगा दिया है। जिससे दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात अंजाम देने के इस आरोपी की …

सीतापुर। करीब नौ माह पूर्व एक विच्छिप्त महिला को मदद के नाम पर घर ले जाने के बाद उसके संग हुई दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज पर एनएसए लगा दिया है। जिससे दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात अंजाम देने के इस आरोपी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आरोपी जेल में है। वह जेल से छूटने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अब एनएसए लगने के बाद उसका जल्द जेल से छूटना संभव नहीं रह गया।

दरअसल जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के श्रीनगरा मजरा मरेली गांव निवासी ठेलिया चालक रामकिशुन को 25 फरवरी 21 दिन में रास्ते में एक विच्छिप्त महिला मिली थी। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी रामकिशुन ने पुलिस को सूचना देने के बजाय रास्ते में मिली विच्छिप्त महिला को मदद करने के नाम पर अपने घर ले गया था। जहां रात को उसके संग दुष्कर्म की घटना अंजाम दी गई थी। महिला संग रामकिशुन के बेटे पंकज ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद महिला ने वहां से भाग कर ग्रामीणों को सूचना दी थी।

ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की थी। महिला संग हुए दुष्कर्म के बाद काननू व्यवस्था बिगड़ने लगी थी। लोगों ने काफी आक्रोश पैदा हो गया था। पुलिस ने बड़ी कुशलता के साथ मामले को शांत कराया था। इस संगीन मामले को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज किया था और आरोपी रामकिशुन व उसके बेटे को गिरफ्तार किया था। साथ ही महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था।

एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने घटना भी कबूली थी। एएसपी ने बताया कि दो अभियुक्त जेल में बंद हैं। आरोपी छूटने का प्रयास कर रहे थे। इसी सिलसिले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी पंकज के खिलाफ एनएसए लगा दिया है। एनएसए लगने के बाद पंकज की मुश्किल और बढ़ गई हैं। उसका जेल से जल्द छूट पाना मुश्किल होगा। एएसपी ने बताया कि एसपी आरपी सिंह के प्रयासों से यह बड़ी कार्रवाई हुई। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी।

पिता पर पहले लग चुका है एनएसए

दुष्कर्म कांड के आरोपी पंकज पर भले ही पुलिस अब एनएसए के तहत कार्रवाई कर पाई हो, लेकिन उसके पिता रामकिशुन पर पहले ही एनएसए के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह का कहना है कि पंकज के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। उसके पिता रामकिशुन के खिलाफ कुछ अर्सा पूर्व ही एनएसए के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज