देवरिया: दुष्कर्म के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
देवरिया। जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया। सलेमपुर क्षेत्राधिकारी कपिलमुनि सिंह ने गुरुवार को बताया कि सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी नौ नवम्बर की शाम छठ पूजा देखने के लिए घाट पर गई …
देवरिया। जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया। सलेमपुर क्षेत्राधिकारी कपिलमुनि सिंह ने गुरुवार को बताया कि सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी नौ नवम्बर की शाम छठ पूजा देखने के लिए घाट पर गई थी।
पीड़िता के पिता ने अपने तहरीर में कहा है कि घाट पर मौजूद चार युवक किशोरी को पकड़ कर झाड़ी में ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323, 504 आईपीसी ,5/6पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और उनको जेल भेज दिया गया है।
