हल्द्वानी: 14 साल की किशोरी से करने चला था शादी, पहुंच गया जेल
हल्द्वानी, अमृत विचार। किशोरी से शादी के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उम्र में दोगुने से बड़ा दूल्हा 14 साल की किशोरी को अपनी दुल्हन बनाना चाहता था और इसके लिए उसने षडयंत्र रचा। किशोरी के साथ उसने आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बना लिया। इसी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। किशोरी से शादी के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उम्र में दोगुने से बड़ा दूल्हा 14 साल की किशोरी को अपनी दुल्हन बनाना चाहता था और इसके लिए उसने षडयंत्र रचा। किशोरी के साथ उसने आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बना लिया। इसी वीडियो से धमकाकर उसने परिवारवालों को किशोरी को शादी के लिए राजी कर लिया।
बुधवार को मुखानी पुलिस को खबर मिली थी लामाचौड़ गुरुद्वारे में एक किशोरी की शादी कराई जा रही है। इसके बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और वहां दुल्हन के जोड़े में एक 14 साल की किशोरी को पाया। साथ ही एक 30 साल के दूल्हे को पकड़ा।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह सगाई के लिए गुरुद्वारे आए थे और यह उनसे जबरन यह कार्य कराया जा रहा था। सीओ सिटी शांतनु पाराशर ने बताया कि इस मामले का आरोपी संतोष (30) मूलरूप से सिरसा बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पेशे से चालक है। संतोष मुखानी थाना क्षेत्र में पीड़िता का पड़ोसी है। संतोष पिछले करीब पांच माह से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था और उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था।
इसी वीडियो के जरिये संतोष किशोरी के परिवार वालों को धमका रहा था कि अगर उसने किशोरी की शादी उसके साथ नहीं की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। बदनामी के डर से परिवार के लोग शादी को राजी हो गए। बुधवार को किशोरी की सगाई कराई जा रही थी, लेकिन उससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
