हल्द्वानी: शराब और दवा के कॉकटेल से तो नहीं हुई बड़े बाबू की मौत, जाने क्या है मामला
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला मित्र के साथ हल्द्वानी आए भीमताल के बड़े बाबू दिनेश लाल (55) के मौत वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन संभावना हार्ट अटैक की जताई जा रही है और ऐसी शंका है कि शराब और दवा के कॉकटेल से बड़े बाबू की मौत हुई है। मंगलवार को दिनेश लाल छुट्टी लेकर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला मित्र के साथ हल्द्वानी आए भीमताल के बड़े बाबू दिनेश लाल (55) के मौत वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन संभावना हार्ट अटैक की जताई जा रही है और ऐसी शंका है कि शराब और दवा के कॉकटेल से बड़े बाबू की मौत हुई है।
मंगलवार को दिनेश लाल छुट्टी लेकर हल्द्वानी आए थे और रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित तिवारी होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। उनके साथ एक महिला मित्र भी थी। महिला मित्र ने पुलिस को बताया था होटल आने के बाद दिनेश लाल ने शराब पी और उसके बाद ह्रदय रोग से जुड़ी दवा खाई और सो गए।
बुधवार सुबह वह उठाने से भी नहीं उठे। जिसके बाद महिला मित्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि दिनेश की अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है और न ही परिवार की ओर से कोई तहरीर दी गई है।
