भीमताल: नौका रेस में नितेश, निखिल और हिमांशु ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भीमताल झील में नौका रेस का आयोजन किया गया। शुक्रवार को भीमताल झील में हुई रेस का शुभारंभ विधायक आरएस कैड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण की सराहनीय मुहिम है, भविष्य में …

भीमताल, अमृत विचार। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भीमताल झील में नौका रेस का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को भीमताल झील में हुई रेस का शुभारंभ विधायक आरएस कैड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण की सराहनीय मुहिम है, भविष्य में भी ऐसे आयोजन होने चाहिए। इस रेस में 26 नाविकों ने हिस्सा लिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि नशा मुक्त  भारत अभियान के अंतर्गत जनपद के तीन पीजी कॉलेजों में कार्यशालाएं हो रही हैं। इनमें विशेषज्ञ नशा मुक्ति की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा नैनीताल में  मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया था। इधर 600 मीटर की नौका रेस में नितेश राणा ने पहला, निखिल कुमार ने दूसरा और हिमांशु गिरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों को विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

भुवन पडियार, परियोजना निदेशक अजय सिंह, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी असलम अली, सीओ नीतू सिंह, सौरभ रौतेला, राम सिंह गंगोला, संजय बिष्ट, अमित शाह, रोहित वर्मा, पूनम रावत, महेश पांडे, तारा सिंह महरा, हरिकिशन, महेंद्र, मो. चांद, प्रिंस कौशल, राहुल आर्य, राहुल, दीपक आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार