नैनीताल: हाईकोर्ट में लगाई गई विधिक कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव व विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत हाईकोर्ट में विधिक प्रदर्शनी लगाई गई। प्राधिकरण सदस्य सचिव आर के खुल्बे ने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हाईकोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में हाईकोर्ट परिसर में  विधिक सेवा कार्यक्रमों पर …

नैनीताल, अमृत विचार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव व विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत हाईकोर्ट में विधिक प्रदर्शनी लगाई गई।

प्राधिकरण सदस्य सचिव आर के खुल्बे ने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हाईकोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में हाईकोर्ट परिसर में  विधिक सेवा कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।

साथ ही अभी तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों की भी प्रदर्शनी की गई। इसका शुभारंभ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज तिवारी, जस्टिस शरद कुमार शर्मा, जस्टिस एनएस धनिक, जस्टिस आरसी खुल्बे और जस्टिस आलोक वर्मा मौजूद थे।

प्राधिकरण सदस्य सचिव आरके खुल्बे ने बताया कि 500 व्यक्तियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके अलावा उजाला एकेडमी भवाली के प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, जिला जज राजेन्द्र जोशी, मुख्य स्थायी अधिवक्ता सीएस रावत, महानिबंधक धनंजय चर्तुवेदी, भवाली निदेशक नितिन शर्मा आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार