बरेली: 18 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 18 दिन पहले हुई बेटी की मौत के बाद अब उसकी मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इसके बाद शव को कब्र से निकाल लिया गया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। 18 दिन पहले हुई बेटी की मौत के बाद अब उसकी मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इसके बाद शव को कब्र से निकाल लिया गया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि परतापुर जीवन सहाय की रहने वाली रुकसीन के पति तालिब रिक्शा चालक है।

25 अक्टूबर को रुकसीन की मौत हो गई। जनाजे में रुकसीन के घर वाले भी शामिल हुए। तब उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 10 नवंबर को रुकसीन की मां हाजरा एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उसका शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की। तब बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें बीमारी की बात बताई थी।

जबकि लोगों से बेटी की हत्या की जानकारी हुई है। इसके बाद एसएसपी ने जिलाधिकारी से बात की और फिर डीएम ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम की अनुमति दी। शुक्रवार को इज्जतनगर पुलिस ने कब्र से शव को निकाला। उसकी वीडियोग्राफी की गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार