हल्द्वानी: चाकू लेकर पत्नी को मारने दौड़ा नशे में धुत पति, पुलिस ने दबोचा
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे में धुत एक पति चाकू लेकर अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ पड़ा। उसने बीच-बचाव में आए लोगों पर भी हमला कर दिया। नशे में धुत आरोपी काबू से बाहर हुआ तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखानी के प्रेमपुर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे में धुत एक पति चाकू लेकर अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ पड़ा। उसने बीच-बचाव में आए लोगों पर भी हमला कर दिया। नशे में धुत आरोपी काबू से बाहर हुआ तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखानी के प्रेमपुर लोश्यानी निवासी किशोरी लाल (45) बेरोजगार है और यहां पत्नी रेखा व दो बच्चों के साथ रहता है। मुखानी पुलिस ने बताया कि किशोरी लाल शराब का आदी है और रेखा एक स्कूल में काम करके घर चलाती है। शराब की वजह से दोनों में आए दिन झगड़े होते हैं।
बताते हैं कि बीते शुक्रवार को किशोरी लाल ने शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की किशोरी लाल चाकू लेकर पत्नी पर हमलावर हो गया। रेखा ने भागकर जान बचाई। गांव के लोगों ने रोकने की कोशिश की तो वह उन पर भी दौड़ पड़ा। ग्राम प्रधान की सूचना पर टीपीनगर चौकी प्रभारी एसआई संजीत राठौड़ व का. दीवान राम ने आरोपी को दबोच लिया।
