हल्द्वानी: कड़ाके की सर्दी के लिए रहें तैयार, जमकर होगी बर्फबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होने के भी आसार हैं। यह लालीना कंडीशन के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। नवंबर में तापमान में सामान्य के आसपास चल रहा है लेकिन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होने के भी आसार हैं। यह लालीना कंडीशन के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है।

नवंबर में तापमान में सामान्य के आसपास चल रहा है लेकिन आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। लालीना कंडीशन सक्रिय होने के साथ ही मौसम में यह बदलाव होगा। इससे बारिश के चक्र भी बढ़ेंगे और बर्फबारी भी होगी। ठंड का असर मैदान और पहाड़ दोनों ओर होगा। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा। मौसम विभाग के अनुसार लालीना कंडीशन में समुद्री हवाएं आती हैं। समुद्री हवाएं ठंडी होती हैं। इसका असर स्थानीय मौसम पर भी पड़ेगा।

लालीना कंडीशन के सक्रिय होने की वजह से इस बार उत्तराखंड में ठंड का असर ज्यादा रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होने के आसार हैं। – डा. आरके सिंह, मौसम विज्ञानी, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर

सामान्य रहा इस बार मानसून
हल्द्वानी। इस साल मानसून की स्थिति की रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार जून से सितंबर तक सामान्य तौर पर 1176.9 मिमी बारिश होती है लेकिन इस बार 1156.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से दो प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार इस स्थिति को सामान्य मानसून की श्रेणी के रखा जाता है। हालांकि इस बार अक्टूबर में असमान्य बारिश दर्ज की गई थी लेकिन यह मानसून सीजन की बारिश नहीं थी।

 

संबंधित समाचार