हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में सात साल के बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इलाज के दौरान एक सात साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आदर्श नर्सरी गोरा पड़ाव निवासी अमित कुमार यहां पत्नी व सात साल के बेटे मयंक के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बीते रोज मयंक घर में खेल रहा था और मां घर के काम निपटा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इलाज के दौरान एक सात साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
आदर्श नर्सरी गोरा पड़ाव निवासी अमित कुमार यहां पत्नी व सात साल के बेटे मयंक के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बीते रोज मयंक घर में खेल रहा था और मां घर के काम निपटा रही थी।

तभी अचानक मंयक की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां शुरू हो गईं और रुकी नहीं। जिसके बाद आनन-फानन में मयंक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

इलाज के बावजूद मयंक को राहत मिली और भर्ती करने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने मौत के पीछे जहर होने की आशंका जताई है और संभावना जताई जा रही है कि घर में खेलने के दौरान बच्चे ने किसी तरह के कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार