अयोध्या: पंचकोसी परिक्रमा कल, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान
अयोध्या। अयोध्या की पौराणिक चौदह कोसी परिक्रमा की समाप्ति के साथ पंचकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। रविवार की सुबह पंचकोसी परिक्रमा की शुभ मुहूर्त में 9 बजे शुरू होगी, जो कि सोमवार को सुबह 8:52 तक चलेगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा …
अयोध्या। अयोध्या की पौराणिक चौदह कोसी परिक्रमा की समाप्ति के साथ पंचकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। रविवार की सुबह पंचकोसी परिक्रमा की शुभ मुहूर्त में 9 बजे शुरू होगी, जो कि सोमवार को सुबह 8:52 तक चलेगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के भी खास इंतजाम किए गए हैं। कोरोना काल के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी पंचकोसी परिक्रमा में उतना उत्साह नहीं दिखाया था।
इस बार अधिक से अधिक स्थानीय श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसमें अयोध्या के साधु-संतों की भी सहभागिता रहेगी। पंचकोसी परिक्रमा में भी लाखों श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रात्रि से ही जुटना शुरू हो गई है। जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से मेला ड्युटी में लगाये गये सभी मजिस्ट्रेट अधिकारियों, पुलिस के जवानों, चिकित्सकों, स्वयं सेवी संगठनों को 14 कोसी परिक्रमा समाप्ति होने पर बधाई दी और पूरी लगन के साथ पंचकोसी परिक्रमा को भी सम्पन्न कराने की अपील की।
डीएम व एसएसपी ने पंचकोसी मार्ग का निरीक्षण कर मौके पर मिली कमियां को दूर करने के निर्देश दिए। परिक्रमा परिधि में जगह-जगह श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अस्थाई टेंट लगाए गए हंै जहां जलपान इत्यादि की व्यवस्था की गई है। पंचकोसी परिक्रमा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। मेले को देखते हुए प्रशासन की तरफ से अयोध्या जाने वाले मुख्य रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। पंचकोसी परिक्रमा उदया चौराहा, चकतीर्थ, राजघाट, नया घाट, हनुमान गुफा, कारसेवक पुरम, मोनी बाबा होते हुए पूरी होती है।
