रायबरेलीः पैमाइश के नाम पर घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नाले की पैमाइश के नाम पर घूस लेते लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही उपजिलाधिकारी ने कड़ी कार्यवाही करते हुए लेखपाल को तत्काल निलंबित किया हैं। बताते चले कि तहसील के ज्योना गांव में तैनात आद्या प्रसाद लेखपाल का पांच सौ की घूस लेने एवं रुपए को माथे पर लगातें वीडियो …

रायबरेली। नाले की पैमाइश के नाम पर घूस लेते लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही उपजिलाधिकारी ने कड़ी कार्यवाही करते हुए लेखपाल को तत्काल निलंबित किया हैं। बताते चले कि तहसील के ज्योना गांव में तैनात आद्या प्रसाद लेखपाल का पांच सौ की घूस लेने एवं रुपए को माथे पर लगातें वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

मामले में घूस देने वाले ग्राम प्रधान ज्योना उमेश कुमार (कुन्नू) ने बताया क़ी नाले क़ी पैमाइश क़ो लेकर कई दिनो से तहसील के चक्कर काट रहे जिस पर लेखपाल ने पैमाइश के नाम पर पैसे देकर बोहनी कराने की बात कही मजबूरन पांच सौ रुपए देना पड़ा। मालूम हो क़ी पूर्व में भी तहसील के ही एक लेखपाल का नोट गिनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई पड़ा था जिससें मुख्यमंत्री के जीरो टालरेंस नीति क़ो तहसील में भली भांति समझा जा सकता हैं।

प्रकरण में वीडियो वायरल होने क़े बाद अनगिनत ग्रामीणों द्वारा 20 वर्षो से तहसील में तैनात इस लेखपाल द्वारा घूस क़े बाद ही आम आदमी क़े काम किए जाने क़ी बात सामने आ रही। फिलहाल मामले में उपजिलाधिकारी सालिक राम ने बताया क़ी घूस लेने का वीडियो सामने आने पर लेखपाल आद्या प्रसाद क़ो निलंबित किया गया हैं।

संबंधित समाचार