कुशीनगर: जमीनी विवाद में महिला की हुई मौत, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। हाटा कोतवाली के गांव जगदीशपुर बहुरहवां टोला में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में दो महिलाएं आपस मे भिड़ गईं जिसमें एक की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त गांव के कल्पनाथ चौहान व उसके अपने ही संगे छोटे भाई से जमीनी विवाद था। रविवार की सुबह कल्पनाथ की पत्नी शिवरानी देवी …

कुशीनगर। हाटा कोतवाली के गांव जगदीशपुर बहुरहवां टोला में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में दो महिलाएं आपस मे भिड़ गईं जिसमें एक की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त गांव के कल्पनाथ चौहान व उसके अपने ही संगे छोटे भाई से जमीनी विवाद था।

रविवार की सुबह कल्पनाथ की पत्नी शिवरानी देवी व उसके देवरानी से बिबाद शुरू हो गया जिसमें दोनों महिलाएं आपस भिड़ गई जिसमें शिवरानी पत्नी कल्पनाथ 60 साल की मौत हो गई। परिजनों ने अचेतावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के लाये जहां डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि कर दी।

मृतका के परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर हाटा पुलिस व सुकरौली चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

संबंधित समाचार