जौलजीबी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने की तमाम घोषणाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। काली और गोरी नदी के संगम पर स्थित जौलजीबी में प्रसिद्ध ऐतिहासिक और व्यापारिक मेले का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। काली और गोरी नदी के संगम पर स्थित जौलजीबी में प्रसिद्ध ऐतिहासिक और व्यापारिक मेले का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। जौलजीबी मेले को और अधिक विकसित और सुविधायुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2025 तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे रहेगा। मुख्यमंत्री ने चामी से मेतली तक मोटर मार्ग, जौलजीबी में स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण, एलोपैथिक चिकित्सालय तेजम का उच्चीकरण, ग्राम पंचायत पांगला में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने और जौलजीबी मेले के आयोजन के लिए पांच लाख रुपये देने समेत तमाम घोषणाएं की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल,सांसद अजय टमटा,विधायक धारचूला हरीश धामी,ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी,नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा विरेन्द्र वल्दिया,ग्राम प्रधान जौलजीबी पुष्पा देवी,जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल, भाजपा जिला महामंत्री बीएल जोशी,महिमन कन्याल जौलजीबी ब्यापार मंडल संरक्षक शकुंतला दताल, अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, स्वामी विरेंद्रानंद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार