हल्द्वानी: धूमधाम से मनाया खाटू श्याम जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
हल्द्वानी, अमृत विचार। खाटू श्याम जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह निशान यात्रा निकाली गई। जबकि शाम में भजन संध्या व भंडारे का आयोजन हुआ। खाटू श्याम जन्मोत्सव पर श्री श्याम सेवा संग के तत्वावधान में निशान यात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड से शुरू होकर रामलीला मोहल्ला स्थित राम मंदिर में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। खाटू श्याम जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह निशान यात्रा निकाली गई। जबकि शाम में भजन संध्या व भंडारे का आयोजन हुआ।
खाटू श्याम जन्मोत्सव पर श्री श्याम सेवा संग के तत्वावधान में निशान यात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड से शुरू होकर रामलीला मोहल्ला स्थित राम मंदिर में संपन्न हुई। मंदिर में शाम छह बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया।
इसके बाद रात आठ बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुशील गुप्ता, सुनील कश्यप, दीपक राठौर, रोहित ठाकुर, संजय राठौर, दिनेश राठौर, अरूण गुप्ता, सन्नी कपूर, राकेश दुआ, देवेश अग्रवाल , अमन अरोरा आदि थे।
