हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के आश्वासन पर खिले उपनल कर्मचारियों में चेहरे, अमृत विचार का जताया आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में 75 दिन से धरने पर बैठे उपनल कर्मचारियों के चेहरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद मुस्कान आ गई। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने धरना स्थल पर यज्ञ का आयोजन किया और कर्मचारी एकता के नारे लगाए। इस दौरान कर्मचारियों ने आंदोलन को धार देने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में 75 दिन से धरने पर बैठे उपनल कर्मचारियों के चेहरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद मुस्कान आ गई। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने धरना स्थल पर यज्ञ का आयोजन किया और कर्मचारी एकता के नारे लगाए। इस दौरान कर्मचारियों ने आंदोलन को धार देने के लिए अमृत विचार अखबार और डिजिटल टीम का आभार जताया।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खुशी जाहिर करते उपनल कर्मचारी।

उपनल कर्मचारी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन रावत ने बताया कि समान काम समान वेतन और नियमितिकरण की मांग को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल से जुड़े करीब 700 कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार सुबह संगठन के पदाधिकारियों के साथ देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक दौर की वार्ता हो चुकी है। शाम को दोबारा वार्ता के बाद समाधान निकलने की उम्मीद है। मांगों पर सुनवाई हुई तो ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री, अमृत विचार और मीडिया के अन्य साथियों का आभार जताएंगे।

उपनल कर्मचारियों के धरना स्थल पर यज्ञ का आयोजन किया गया।

स्टाफ नर्स मोनिका नंद और हेमा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारियों में आस जगी है। उम्मीद है कि शाम तक कर्मचारियों के पक्ष में फैसला आएगा। उन्होंने कहा कि अमृत विचार की टीम ने उनके आंदोलन की आवाज को प्रमुखता से उठाया है, इसके लिए आभार जताते हैं।

देखें वीडियो: मुख्यमंत्री के आश्वासन पर कुछ इस तरह किया उपनल कर्मचारियों ने खुशी का इजहार

मीडिया प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि जब तक जीओ के रूप में कर्मचारियों के हक पर फैसला नहीं आ जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि मुख्यमंत्री के आश्वासन से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

संबंधित समाचार