अमेठी: गौरीगंज विधायक समेत सौ लोगों पर दर्ज हुआ केस, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र की कादुनाला थौरी व मुसाफिरखाना पारा रोड की खस्ता हालत को देखते हुए सरकार के खिलाफ लखनऊ में अनशन पर रहे गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विगत गुरुवार को हजारों मजदूर को लेकर संसाधनों सहित श्रमदान से सड़क बनाने में जुटने के बाद जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए …

अमेठी। कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र की कादुनाला थौरी व मुसाफिरखाना पारा रोड की खस्ता हालत को देखते हुए सरकार के खिलाफ लखनऊ में अनशन पर रहे गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विगत गुरुवार को हजारों मजदूर को लेकर संसाधनों सहित श्रमदान से सड़क बनाने में जुटने के बाद जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे।

अब मामले में बीते रविवार को मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने सपा विधायक व उनके चार समर्थको समर्थकों सहित अन्य 100 लोगों के विरुद्ध मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधायक पर सरकारी सम्पत्ति को क्षतिग्रस्त करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर में बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती मनायी गई… 

बता दें कि बीते गुरुवार को प्रशासन के मना करने के बावजूद पीएमजीएसवाई की कादूनाला-थौरी सड़क पर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ मरम्मत कार्य शुरू किया था। जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। हालांकि देर शाम उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मुसाफिरखाना कोतवाली में विधायक व उनके सैकड़ों समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की तहरीर पर विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित चार नामजद व सैंकड़ों अज्ञात लोगों के विरुद्ध 2/3 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, सरकारी कार्य मे बाधा डालने व भीड़ इकट्ठा कर विधि विरुद्ध कार्य करने, नियम के विपरीत सरकारी सड़क का निर्माण करने के आरोप में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीडब्लूडी के अधिकारी मुकदमें में गवाह के रूप में हैं।

हिरासत में लेकर पुलिस फोर्स उन्हे पुलिस जीप से पुलिस लाइन पहुंची जहां पुलिस जीप से उतरते ही सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह धरने पर बैठ गए हैं वही विगत वृहसतिवार को ,देर शाम विधायक को पुलिस ने रिहा भी कर दिया गया था लेकिन रविवार को मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने सपा विधायक व उनके चार समर्थको समर्थकों सहित अन्य 100लोगो के विरुद्ध मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधायक पर सरकारी सम्पत्ति को क्षतिग्रस्त करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाए हैं।

 

संबंधित समाचार