हल्द्वानी: गौलापुल पर बड़े वाहनों का संचालन शुरू, आपदा में हो गया था क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गत दिनों आई आपदा के कारण टूटे गौलापुल के एप्रोच मार्ग को ठीक करने उस पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन सोमवार को शुरू हुआ। बड़े वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार की दोपहर सिटी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गत दिनों आई आपदा के कारण टूटे गौलापुल के एप्रोच मार्ग को ठीक करने उस पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन सोमवार को शुरू हुआ। बड़े वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

सोमवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के आदेश पर गौला पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रहे बड़े वाहनों के दबाव को लेकर सोमवार को उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद गौलापुल का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस के अधिकारियों से भी वार्ता की गई।

पुलिस से वार्ता के बाद सोमवार से गौलापुल में बड़े वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। तय किया गया कि गौलापुल में बड़े वाहन धीमी गति से आवागमन कर सकेंगे। इस दौरान गौलापुल स्थित पोस्ट में तैनात पुलिस वाहनों की गति पर नजर रखेगी।

संबंधित समाचार