हरदोई: भूसा लेने गए किसान को अजगर ने काटा, मचा हड़कंप
हरदोई। जिले के थाना अरवल में मंगलवार को कोठी में भूसा लेने गए एक किसान को वहां बैठे अजगर ने काट लिया। जिसके बाद आनन-फानन में किसान ने अजगर को बोरे में भर लिया। इसके बाद उपचार के लिए किसान को जिला चिकित्सालय लाया गया। वह साथ में बोरे में भरकर अजगर को भी अस्पताल …
हरदोई। जिले के थाना अरवल में मंगलवार को कोठी में भूसा लेने गए एक किसान को वहां बैठे अजगर ने काट लिया। जिसके बाद आनन-फानन में किसान ने अजगर को बोरे में भर लिया। इसके बाद उपचार के लिए किसान को जिला चिकित्सालय लाया गया। वह साथ में बोरे में भरकर अजगर को भी अस्पताल ले आया।
अस्पताल में अजगर को देखकर चिकित्सा कर्मियों व वहां मौजूद मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। अजगर को अस्पताल पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। जानकारी के अनुसार थाना अरवल के ग्राम श्रीमऊ के गुलफाम खेतीबाड़ी करते हैं।
पढ़ें: UP को मिली बड़ी सौगात, PM मोदी ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण
गुलफाम ने बताया कि सोमवार शाम कमरे से भूसा निकाल रहे थे। भूसे में बैठे अजगर ने उसे काट लिया। चिकित्सक को दिखाने के लिए उसने सांप को पकड़ कर बोरी में बंद कर लिया। परिवार वाले गुलफाम को लेकर सीएचसी गए, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल में बोरी में सांप को देखने के लिए तीमारदारों और अन्य लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, चिकित्सा कर्मियों ने वन विभाग को सूचना दी जिसपर वन विभाग कर्मियों ने अजगर को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। पूरे जिले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा गुलफाम खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें: मां अन्नपूर्णा की पुनर्स्थापना विरासत की स्वदेश वापसी : ब्रजेश पाठक
हरदोई: कार की टक्कर से बाइक सवार दो होमगार्ड की मौत..
जिले में देर रात थाने से ड्यूटी कर घर वापस जा रहे दो होमगार्ड को तेज गति में आ रही वैगनआर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक मौके पर जलकर खाक हो गई।
