हल्द्वानी: 33 दिन बाद सुचारू हुई बिठौरिया, दमुवाढूंगा में पानी की आपूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड की ओर से पनचक्की में बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन से जल संस्थान की पेयजल लाइन टूट गई थी। इससे बिठौरिया, दमुवाढूंगा समेत कई क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई। सोमवार को 33 दिन बाद क्षेत्र की पानी की सप्लाई पूरी तरह से बहाल हो पाई है, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड की ओर से पनचक्की में बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन से जल संस्थान की पेयजल लाइन टूट गई थी। इससे बिठौरिया, दमुवाढूंगा समेत कई क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई। सोमवार को 33 दिन बाद क्षेत्र की पानी की सप्लाई पूरी तरह से बहाल हो पाई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

धनतेरस के बाद से टूटी पेयजल लाइन का मरम्मत कार्य सोमवार को पूरा हो गया है। जिसके बाद से 40 हजार की आबादी को तय समय के अनुसार पानी मिल पाया। पानी आने से लोगों बहुत खुश दिखाई दिए। पानी नहीं आने से लोगों को पिछले कई दिनों से टैंकरों पर निर्भर होना पड़ा था, जिससे बुजुर्गों व महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इससे पहले पिछले करीब एक माह में थोड़ी देर के लिए तीन दिन ही पानी आया था। सोमवार को यहां जल संस्थान के निर्धारित समयानुसार पानी दिया गया। साथ ही पानी में प्रेशर भी ठीक था।

संबंधित समाचार