हल्द्वानी: जीका वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। इस बार जिले में डेंगू का प्रकोप कम रहा लेकिन अब उत्तर प्रदेश में फैल रहे जीका वायरस को लेकर स्थानीय स्तर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग लगातार मच्छरों पर नियंत्रण बनाने के लिए अभियान चला रहा है। डेंगू के लिए एडीज मच्छर जिम्मेदार होता है। …

अमृत विचार, हल्द्वानी। इस बार जिले में डेंगू का प्रकोप कम रहा लेकिन अब उत्तर प्रदेश में फैल रहे जीका वायरस को लेकर स्थानीय स्तर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग लगातार मच्छरों पर नियंत्रण बनाने के लिए अभियान चला रहा है।

डेंगू के लिए एडीज मच्छर जिम्मेदार होता है। जीका वायरस भी एडीज मच्छर से ही फैलता है। इस साल अभी तक डेंगू के 23 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल हुआ है। माना जा रहा है कि डेंगू का असर अब खत्म हो चुका है लेकिन उत्तर प्रदेश में फैल रहे जीका वायरस की वजह से यहां भी डर का माहौल है। जीका वायरस भी एडीज मच्छर से ही फैलता है।

इसमें भी मरीज को बुखार आता है। यह गर्भवती महिलाओं के गर्भ पल रहे बच्चे का शारीरिक विकास रोक देता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी, भीमताल आदि इलाकों में मच्छरों का लार्वा नष्ट करने का अभियान चला चुका है। जिला संक्रामक रोग विश्लेषक एनके कांडपाल ने बताया कि जीका वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि मच्छरों से बचकर रहें।

 

संबंधित समाचार