प्रदर्शनी में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उठायें लाभ: सांसद जय प्रकाश
हरदोई। चौरी चौरा महोत्सव के अन्तर्गत सीएसएन, पीजी कालेज प्रागंण में जिला सूचना विभाग की ओर से भारत एवं प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही प्रदर्शनी का मंगलवार को सांसद जय प्रकाश ने अवलोकन किया बताते चलें विभिन्न लाभप्रद तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमास तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 से 17 …
हरदोई। चौरी चौरा महोत्सव के अन्तर्गत सीएसएन, पीजी कालेज प्रागंण में जिला सूचना विभाग की ओर से भारत एवं प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही प्रदर्शनी का मंगलवार को सांसद जय प्रकाश ने अवलोकन किया बताते चलें विभिन्न लाभप्रद तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमास तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 से 17 नवम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांसद जय प्रकाश रावत ने जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा सीएसएन कालेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द कुमार के साथ प्रर्दशनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभप्रद एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंच रहा है और पात्र लोग संबंधित विभागों के माध्यम से योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर रहें है।
उन्होंने जनपदवासियों से कहा कि कि सीएसएन कालेज प्रागंण में लगायी गयी विभिन्न कल्याणकारी एवं लाभप्रद योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें। अवलोकन अवसर पर कालेज के छात्र एवं छात्रायें आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय में बाल संसद का हुआ गठन, प्रधानमंत्री व 9 मंत्रियों ने ली शपथ
जिले में क्षेत्र ग्राम पंचायत बांसा स्थित संविलयन विद्यालय में बाल संसद के गठन के लिए चुनाव प्रकिया का आयोजन मंगलवार को किया गया। चुनाव में प्रत्याशी के रूप में आठ बच्चों ने जोर-शोर से प्रचार कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाता बच्चों से अपील की। पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-हरदोई: विद्यालय में बाल संसद का हुआ गठन, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री व 9 मंत्रियों ने ली शपथ
