हल्द्वानी: अनुसूचित जाति आयोग की नगर निगम सभागार में हुई सुनवाई, दो अधिकारी तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 10 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सात का मौके पर ही  निस्तारण किया गया जबकि बाकी मामलों में नैनीताल व कोश्याकुटौली के तहसीलदार को तलब किया गया है। मंगलवार को नगर निगम सभागार में अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने अनुसूचित जाति के लोगों की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 10 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सात का मौके पर ही  निस्तारण किया गया जबकि बाकी मामलों में नैनीताल व कोश्याकुटौली के तहसीलदार को तलब किया गया है।

मंगलवार को नगर निगम सभागार में अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने अनुसूचित जाति के लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के निर्धन लोगों को समस्याओं के निस्तारण के लिए देहरादून जाना पड़ता है। इससे उनका समय, धन का दुरुपयोग होता है।

इस वजह से कई शिकायतकर्ता समस्याओं को लेकर दून नहीं पहुंच पाते हैं। इस वजह से आयोग ने हर जिले में सुनवाई करने का फैसला किया। इसी क्रम में कुमाऊं के अनुसूचित जाति के लोगों की सुनवाई हल्द्वानी में हो रही है। इधर, जनसुनवाई में 10 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सात का मौके से ही निस्तारण किया गया। जबकि दो शिकायतों के लिए नैनीताल व कोश्याकुटौली के तहसीलदार को तलब किया गया है। जनसुनवाई करने वालों में विधि सलाहकार देव सिंह,  कनिष्ठ सहायक मनीष सेमवाल, वैयक्तिक सहायक नरेश कुमार  आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार