हल्द्वानी: कोहरे में होने वाले हादसे रोकने में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड शुरू हो चुकी है और कोहरे की हल्की धुंध सुबह दिखने लगी है। कोहरे में होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने जद्दोजहद शुरू कर दी है। पहाड़ और मैदान में कोहरे की वजह से अकसर हादसे होते हैं। इसको देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पूरे जिले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड शुरू हो चुकी है और कोहरे की हल्की धुंध सुबह दिखने लगी है। कोहरे में होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने जद्दोजहद शुरू कर दी है।

पहाड़ और मैदान में कोहरे की वजह से अकसर हादसे होते हैं। इसको देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पूरे जिले में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन सौ से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाए। वाहनों के साथ ही पुलिस ने साइकिलों में भी रिफ्लेक्टर लगाए।

पीरुमदारा चौकी के एसआई भगवान सिंह महर ने चौकी पुलिस की मदद से मालवाहक एवं सवारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।

 

संबंधित समाचार