हल्द्वानी: मुखानी की गली नंबर पांच में अधेरा कायम, रोशनी का है इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी गली नंबर पांच में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। यहां रात होते ही अंधेरा हो जाता है। विधायक निधि से यहां सोलर लाइट लगी हैं, लेकिन सोलर लाइट की रोशनी देखने के लिए लोग तीन साल से तरस रहे हैं। नाली की समस्या के कारण आए दिन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी गली नंबर पांच में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। यहां रात होते ही अंधेरा हो जाता है। विधायक निधि से यहां सोलर लाइट लगी हैं, लेकिन सोलर लाइट की रोशनी देखने के लिए लोग तीन साल से तरस रहे हैं। नाली की समस्या के कारण आए दिन लोगों में नोकझोंक होती है।

स्थानीय निवासी मदन, यतेंद्र बेलवाल, दीपू बबाड़ी, मुन्नी बेलवाल का आरोप है कि स्थानीय पार्षद भेदभाव के तहत काम कर रही हैं। उनकी गली में साढ़े तीन साल पहले विधायक निधि से सोलर लाइट लगी थी। सोलर लाइटों ने कुछ दिन तो ठीक तरह से काम किया, इसके बाद वह खराब हो गई। सोलर लाइट न होने के कारण रात को पूरी गली में अंधेरा रहता है।

स्थानीय निवासी मंजू बेलवाल ने कहा कि उनकी आधी गली और नाली बनवाकर बाकी को छोड़ दिया गया है। इसकी शिकायत भी उनसे की, लेकिन उन्होंने टाल दिया। नाली, सड़क व लाइट न होने के कारण परेशानी होती है। नाली के कारण तो आए दिन लोगों में झगड़ा तक हो जाता है। लोगों को स्वयं ही नाली की सफाई करनी पड़ती है। नगर निगम के सफाई कर्मी को 100 रुपये महीने देने के बाद भी सफाई नहीं होती है।

बारिश के पानी से हुआ लाखों का नुकसान
स्थानीय निवासी जीवंती परगाई ने बताया कि बारिश के दिनों में उनके मकान में पानी भर गया। पानी के कारण मकान में दरार तक पड़ गई। आगे से ऐसा न हो इसलिए नाली बनवाने को पार्षद से कहा, लेकिन पार्षद कोरा आश्वासन देकर उन्हें टाल देती हैं।

 

संबंधित समाचार