Rashtrpati Bhavan: सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, शराब के नशे में राष्ट्रपति भवन में जबरन घुसे 2 लोग, गिरफ्तार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में घुसने की कथित तौर पर कोशिश करने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक पुरुष और उसकी महिला मित्र शराब के नशे में जबरन …
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में घुसने की कथित तौर पर कोशिश करने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक पुरुष और उसकी महिला मित्र शराब के नशे में जबरन राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि वे दोनों सैलून में काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें…
लखीमपुर हिंसा: पूर्व जज राकेश कुमार जैन करेंगे एसआईटी जांच की निगरानी
