हल्द्वानी: जूट बैग निर्माण सीखने से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला उद्योग केंद्र में द्वैमासिक ईको फ्रेंडली बैग उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक विपिन कुमार ने 25 महिला प्रशिक्षणार्थियों को जूट बैग टूल किट वितरित की। उन्होंने कहा कि जूट बैग निर्माण सीखने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। 25 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला उद्योग केंद्र में द्वैमासिक ईको फ्रेंडली बैग उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक विपिन कुमार ने 25 महिला प्रशिक्षणार्थियों को जूट बैग टूल किट वितरित की।

उन्होंने कहा कि जूट बैग निर्माण सीखने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। 25 में से 11 महिलाएं मां नयना देवी ग्रोथ सेंटर से जुड़कर जूट बैग उत्पादन करेंगी। अंत में महाप्रबंधक ने महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।

संबंधित समाचार